www.triptotemples.com | India’s No. 1 Kailash Yatra Agency
Top Kailash Yatra Packages
30 जुलाई से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा 2026, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा प्रवेश
Published : 30-Jul-2026 11:41:13 AM
Share This News :

हिमाचल प्रदेश की पवित्र किन्नौर कैलाश यात्रा 2026 का आयोजन इस वर्ष 30 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, यात्रा का संचालन पूरी तरह मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वैध पंजीकरण के बिना किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रशासन के अनुसार, प्रतिदिन कुल 375 तीर्थयात्रियों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इनमें 175 श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, 125 के लिए ऑफलाइन पंजीकरण और 75 सीटें एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन किन्नौर के लिए आरक्षित रहेंगी। ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 28 जुलाई सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है, इसमें शुरुआती चरण में 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक की यात्रा तिथियों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं को 30 जुलाई सुबह 6 बजे टैंगलिंग गांव स्थित पंजीकरण शिविर में उपस्थित होने के लिए बताया गया है। यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य है। यह प्रमाण पत्र किसी भी पंजीकृत चिकित्सा अधिकारी से पहले से बनवाया जा सकता है या फिर टैंगलिंग गांव में आयोजित चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच कराई जा सकती है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित मेडिकल जांच अवश्य कराने की अपील की है।
प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। श्रद्धालुओं को पंजीकरण प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट साथ रखने, समूह में यात्रा करने, निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने तथा मौसम और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। साथ ही गर्म कपड़े, रेनकोट, मजबूत ट्रेकिंग जूते, टॉर्च, पानी की बोतल, आवश्यक दवाइयां और ट्रेकिंग स्टिक साथ रखने की भी सलाह दी गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र होने के कारण पर्याप्त पानी पीने और शरीर को ऊंचाई के अनुरूप ढालने पर भी विशेष जोर दिया गया है।
इसके अलावा प्रशासन ने श्रद्धालुओं को रात के समय ट्रेकिंग न करने, बिना पंजीकरण और स्वास्थ्य जांच के यात्रा शुरू न करने, शॉर्टकट रास्तों का उपयोग न करने, प्लास्टिक और अन्य कचरा न फैलाने, वन्यजीवों एवं दुर्लभ जड़ी-बूटियों को नुकसान न पहुंचाने तथा शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही वन क्षेत्रों में आग न जलाने, धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण से बचने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने कहा है कि किन्नौर कैलाश यात्रा एक उच्च हिमालयी एवं अत्यंत पवित्र धार्मिक यात्रा है, इसलिए सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक परंपराओं, पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और सफल बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन ने 'स्वच्छ यात्रा – सुरक्षित यात्रा – पवित्र यात्रा' का संदेश भी जारी किया है।
Share This News :
Popular Videos
#IAmShravanKumar
Reach out to us
Have An Enquiry? Write To Us…
Popular Pilgrimage Packages
Adi Kailash & Om Parvat Yatra Packages 2026 Packages
Panch Kailash Tour Packages Blogs
We Got Featured in the Media
What People Say About Us

Trip To Temples
India’s No. 1 pilgrimage travel planner with a decade of expertise. We are the one who started the Kailash Aerial Darshan package. Guided by "Har Safar, Bharose Par," we craft safe, comfortable, and spiritually enriching journeys to Kailash Mansarovar, Char Dham, Adi Kailash, Nepal and beyond.
Tour Resources
Trip To Temples Packages
Popular Destinations
© 2026 Trip To Temples. All Rights Reserved.
Design & Developed By : Divine Mantra Pvt Ltd


























